प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

27-Mar-2025    8:05:17 pm    87    सावन कुमार- संपादक

बैकुण्ठपुर - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर के मोहभठ्ठा में आयोजित विशाल आमसभा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला

पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल,  नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा, नवरतन पाण्डेय, बसंत राय,जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला संवाद प्रमुख विमल गुप्त के उपस्थिति में संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर के मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में कोरिया जिले से अधिक से अधिक संख्या में जन प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मार्च को विशाल आम सभा के लिए मंडलवार समीक्षा किया। उन्हांेने कहा कि, केन्द्र

एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहंुचाने में अपनी जिम्मेदारी भूमिका का निर्वहन करें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव ऐतिहासिक जीत हुआ, सभी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने  नगर पंचायत पटना के पार्षद राजेश सोनी को गमच्छा व माला पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, राम लखन यादव, मनेजर राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजुरी, नपं. उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जनपद सदस्य गायत्री साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, अनिल साहू, तीरथ राजवाड़े, कुबेर साहू, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, रामप्रताप मरावी, रमन गुप्ता, सुदीप सोनी, रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन,प्रमिला सिंह, निर्मला पोया, अमित सिंह, ललिता यादव, मनोज साहू, सुनील सिंह, सतेन्द्र राजवाड़े, रमेश तिवारी, रामाशंकर साहू, रवि त्रिपाठी, पारस राजवाड़े, गणेश यादव, राकेश गुप्ता,रोशन राजवाड़े,तनवीर अहमद उपस्थित रहें।