Breaking News
स्पोर्ट्स / खेल
क्राइम / अपराध
राजनीति
आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार

आम-मुद्दे
कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली
कोरिया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 21 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 16 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, बीमा एवं परमिट के दस्तावेज नहीं रखने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।
अभियान के दौरान स्कूली वाहनों और ऑटो की विशेष रूप से जांच की गई। आरटीओ अधिकारी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग कर वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह, पड़ोसी ने महिला को उतारा मौत के घाट
सक्ती, छत्तीसगढ़। जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैथा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह शराब पीने के दौरान हुआ आपसी विवाद सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर हसौद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत धनवार ने महिला लक्ष्मी बाई के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
बिलाईगढ़ में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जांच तेज की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी रंजीत धनवार को गिरफ्तार कर लिया।
शराब पीने के दौरान होता था विवाद
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और मृतिका लक्ष्मी बाई शराब पीने के आदी थे। तीनों के बीच अक्सर शराब पीने के दौरान विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
दुर्ग जिले की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले– बिना परिसीमन बदले गए सैकड़ों मतदाताओं के बूथ
दावा-आपत्ति की तारीख बढ़ाने और मतदाता सूची का दोबारा पुनरीक्षण कराने की उठाई मांग, बीएलओ की कार्यप्रणाली पर भी खड़े किए सवाल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले की मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले जारी की गई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के वार्ड और मतदान केंद्र बदल दिए गए हैं, जबकि परिसीमन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल के अंत में दुर्ग जिले के अंतर्गत भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम के साथ जामुल और अहिवारा पालिका में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था, लेकिन कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सौंपी गई सूची में कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभी निकायों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के बूथ और वार्ड बदल दिए गए हैं। बिना परिसीमन बदले मतदाताओं के मतदान केंद्रों में इस तरह का परिवर्तन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। इससे मतदाताओं को भी मतदान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दावा-आपत्ति के लिए समय बढ़ाने की मांग
भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाता सूची जारी होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सूची उपलब्ध कराई गई, जबकि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। कम समय मिलने के कारण मतदाताओं को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने में परेशानी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित अवधि के दौरान कई वार्डों में बीएलओ की नियमित मौजूदगी नहीं रही। इसके चलते मतदाता अपने नाम और मतदान केंद्र से जुड़ी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए भटकते रहे। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।
नगर निगम कार्यालय में बैठकर सूची सुधारने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीएलओ वार्डों में बैठकर मतदाताओं की समस्याएं सुनने के बजाय नगर निगम कार्यालय में बैठकर मतदाता सूची में सुधार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने इसे मतदाता सूची में गड़बड़ी का संकेत बताते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
भूपेश बघेल ने निर्वाचन अधिकारियों से मांग की है कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए और मतदाता सूची का दोबारा परीक्षण कर सभी त्रुटियों को दूर किया जाए, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।
चिरमिरी की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की पहल, टीआई साहब को सौंपा ज्ञापन

रक्तदान शिविर में जिला एमसीबी चिरमिरी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान
चिरमिरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल चिरमिरी में आयोजित रक्तदान शिविर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पुलिस एमसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस दौरान जिला पुलिस एमसीबी ने आम नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए। जिला पुलिस एमसीबी द्वारा सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने की बात कही गई।

































-Banner.jpg)







