केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के करकमलों से डॉ डी के सोनी  अधिवक्ता को मिला प्राइड ऑफ  सेंट्रल इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024=25 का अवार्ड

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के करकमलों से डॉ डी के सोनी अधिवक्ता को मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024=25 का अवार्ड

11-Jan-2025    4:13:56 pm    35    सावन कुमार- संपादक

नवापारा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के करकमलों से डॉ डी के सोनी  अधिवक्ता को मिला प्राइड ऑफ  सेंट्रल इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024=25 का अवार्ड

दैनिक भास्कर के द्वारा किया गया था कार्यकर्म का आयोजन
================

दिल्ली के होटल हयात रेजिडेंसी में दैनिक भास्कर समूह  के द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी  को केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी  के करकमलों से दिया गया सम्मान

इसके पूर्व 33अवार्ड मिल चुके हैं  यह इनका 34वा अवार्ड है 
===================
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं।

डॉ डी०के० सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।

डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

दैनिक भास्कर समूह  के चयन समिति द्वारा मध्य भारत  के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग  में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को मध्य भारत से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई बिजनेसमैन के समक्ष होटल हयात रेजिडेंसी दिल्ली में दिनाक 8/1/25 दिन बुधवार को  केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के कर कमलों से प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई  एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 =25 का अवॉर्ड दिया गया। 

दिल्ली के उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग अलग  क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे  को भी सम्मानित किया गया। उक्त  कार्यकर्म में दैनिक भास्कर समूह के पवन जी, नवनीत जी,  सुमित जी, भी उपस्थित थे।

अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।
डॉ डीके सोनी
अधिवक्ता