सतनामी समाज जिला महासमुंद मुख्य इकाई के अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे मनोनीत हुए प्रदेश महासचिव बने -लखन कुर्रे

सतनामी समाज जिला महासमुंद मुख्य इकाई के अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे मनोनीत हुए प्रदेश महासचिव बने -लखन कुर्रे

04-Oct-2021    6:32:25 pm    106    Sawankumar

जिला महासमुंद से - लोकनाथ खूंटे
 
 
 
पिथौरा:- एक नाम ,एक आवाज ,एक समाज की परिकल्पना को लेकर पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के तपोभूमि गिरौदपुरी के पावन धाम में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशेष बैठक आहूत की गई ,जिसमे प्रदेश के कोने कोने से समाज के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी, सन्त महंत ,युवा साथी ,मातृ शक्ति सम्मिलित हुए ।सामाजिक एकता व अखंडता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण था,जिसमे समाज की विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए गए।सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठ ,अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ ,सम्भाग अध्यक्ष गण, जिलाध्यक्षगणों के सहमति उपरांत सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ राजाराम बनर्जी(प्रोफेसर) को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके साथ ही जिला महासमुंद मुख्य इकाई के जिला अध्यक्ष के रूप में दौलत प्रसाद रात्रे ,प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे एंव जिला अध्यक्ष(चिकित्सा प्रकोष्ठ) के रूप में डॉ मनीष भारद्वाज को मनोनीत किया गया।जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु शीघ्र बैठक आहूत कर शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई।सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का मुख्य उद्देश्य ग्राम इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक जुट करने व सामाजिक एकता व अखण्डता को स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया।