
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद राजेश सोनी की भाजपा में घर वापसी
बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद राजेश सोनी ने पुनः भाजपा में घर वापसी किया है। श्री सोनी विगत निकाय चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नगर पंचायत चुनाव में वार्ड क्र.06 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद हेतु चुनाव लड़े। नगर पंचायत पटना के वार्ड क्र.06 से नवनिर्वाचित पार्षद राजेश सोनी ने कहा कि, पार्षद राजेश सोनी ने कहा कि, मै भाजपा मेरा परिवार है मै राजनीतिक की शुरूवात भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में किया था, किसी कारणवश मै कांग्रेस ज्वॉइन किया था, आज मै पुनः भाजपा में वापस आ गया हॅू।

श्री सोनी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक विचार धारा वाली संगठन है, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में सामान्य कार्यकर्ता भावना होता है, और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में अनेक संभावनाएं है, भाजपा में ही क्षेत्र का विकास संभव है और मै भाजपा के रीतिनीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया हॅू। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा, नवरतन पाण्डेय, बसंत राय,जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला संवाद प्रमुख विमल गुप्त, मंडल अध्यक्ष राम लखन यादव, नपं.उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन,प्रमिला सिंह, निर्मला पोया, अमित सिंह, ललिता यादव,सुनील सिंह, रमेश, राकेश, गणेश यादव उपस्थित रहें।