
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पंचायत चुनाव में जीत की जनता व कार्यकर्ताओं दी बधाई
बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं जिला चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, सभी जिला पंचायत चुनाव समन्वयक, चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मिली जीत व समर्थन में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
जिला पंचायत में भाजपा के समर्थित उम्मीद्वार क्षेत्र 1 से वंदना विजय राजवाड़े, क्षेत्र क्रमांक 2 से सौभाग्यवती सिंह कुसरो, क्षेत्र क्रमांक 5 से गीता राजवाड़े, क्षेत्र क्रमांक 6 से मोहित पैकरा एवं क्षेत्र क्रमांक 8 से शिव कुमारी सोनपाकर प्रचण्ड मतों से विजयी हुए। साथ ही जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायतों में पंच,सरपंच में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हुई है।